खुखुंदू। सातवीं कक्षा के छात्र की स्कूल प्रबंधक और शिक्षक की पिटाई का मामला अब थाने पहुंच गया है। पीड़ित छात्र के पिता ने शुक्रवार की देर शाम को थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नरौली खेम निवासी सुग्रीव मद्धेशिया कस्बे में मकान बनवाकर रह रहते हैं। उनका बेटा आदर्श मद्धेशिया कस्बे के एक निजी स्कूल में सातवीं का छात्र है। आरोप है कि बुधवार को आदर्श स्कूल प्रबंधक और शिक्षक ने पिटाई कर दी थी। उलाहना देने गईं उसकी बुआ को जेल में बंद कराने की धमकी दी थी। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद