चनुकी। श्री रामपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने लार पुलिस को तहरीर दी है कि एक माह पहले मेरे लड़के को सहजौर का एक व्यक्ति अपने घर आया, जहां से उसका पता नहीं चला है। पीड़ित ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी राम आशीष यादव ने तहरीर में कहा कि नौ जुलाई को पुत्र कन्हैया यादव को लेकर भाटपार थाना क्षेत्र के बहियारी तिलक में गए थे। तिलक में सहजौर गांव का एक व्यक्ति गया था, जो मेरे बेटे को पहले से जानता था। वह यह कह कर अपने घर लाया कि शादी है। कुछ समान की खरीदारी करनी है। शादी के नाम पर मेरे लड़के को कई दिन रोक लिया। 11 जुलाई को मेरे लड़के और सहजौर निवासी दो लोगों में कहासुनी के दौरान विवाद हो गया। इसकी जानकारी लड़के ने गांव के अपने मित्र के पास फोन कर कहा कि गाड़ी लेकर आओ, हम गांव चलेंगे। यहां विवाद है। फोन से सूचना देने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसे लेने जब लोग गए तो वहां उसका पता नहीं था। इस संबंध में इंस्पेक्टर नवीन चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद