फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोरोना भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच

Tue, 30 Apr 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपार रानी । विकास खंड बनकटा के भोपतपुरा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विवेक मिश्र ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया कोठी के परिसर में नवनिर्मित कोरोना भवन के निर्माण में अनियमितता की सीएम से लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया ने विभाग के अवर अभियंता से इसकी जांच कराई है।

शिकायती पत्र में उन्होंने कार्यदायी संस्था द्वारा मानक के अनुसार कार्य न होने, घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि निर्माण कार्य में ईंट से लेकर बालू सीमेंट मिश्रण घटिया स्तर पर किया जा रहा है। इससे भवन कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त शिकायत के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया द्वारा अपने कार्यालय के अवर अभियंता ज्ञानेन्द्र से जांच कराई गई। अवर अभियंता ने सीएमओ को भेजी गई आख्या में कहा है कि मेरे द्वारा उक्त कोरोना भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जो कमियां थीं, उसे तत्काल ठीक कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें