फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील में फरियादियों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Fri, 12 Dec 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के रामजी सहाय पीजी काॅलेज और तहसील परिसर में नगर पंचायत की ओर से बृहस्पतिवार को आरओ प्लांट लगाया गया। चेयरमैन सुधा निगम और ईओ नितेश गौरव ने आरओ प्लांट को जनता को समर्पित किया। करीब 20 लाख की लागत से आरओ प्लांट लगने से तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों और कॉलेज में छात्र-छात्राओं को शुद्ध पानी मिल सकेगा। चेयरमैन सुधा निगम ने कहा कि नगरवासियों के सेहत को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर और पीजी काॅलेज में पढ़ने वाले बच्चों को शुद्ध जल उपलब्ध हो सके इसके लिए दो जगहों पर आरओ प्लांट का उद्घाटन कर जनता को सौंपा गया है। नगर में दो और जगहों पर और शुद्ध पानी के लिए आरओ प्लांट लगाने की योजना है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम ने कहा कि पीजी कालेज में बच्चों के लिए प्राचार्य डॉ. बृजेश पांडेय ने कई बार आरओ प्लांट लगाने का अनुरोध किए, जिससे बच्चों को शुद्ध पीने का पानी मिल सके। उद्घाटन अवसर पर ईओ नीतेश गौरव, प्राचार्य डॉ. ब्रजेश पाण्डेय, सभासद जय रतन चौरसिया, विजय यादव, टिंकू पांडेय, मुकेश विश्वकर्मा, राजन चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें