फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब! हम दोनों विधवा जीवित हैं सचिव ने मृत बता कटवा दी पेंशन

Fri, 29 Mar 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- देसही देवरिया के कौला छापर गांव का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कौला छापर गांव की दो विधवाएं अपनी पेंशन काटे जाने से परेशान हैं। ऑनलाइन शिकायत करने पर उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि सचिव ने मनमाने तरीके से उन्हें मृत बताकर रिपोर्ट लगा दी। इसकी वजह से उनकी पेंशन कट गई। अब दोनों महिलाओं ने अपना जीवित प्रमाणपत्र लेकर डीएम और मुख्यमंत्री से सचिव की शिकायत कर दोबारा पेंशन बहाल कराए जाने की मांग की है।

देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के कौला छापर गांव की जैतून निशा पत्नी मुर्तुजा और वसीउन पत्नी हारून विधवा हैं। उन्हें सरकार की तरफ से विधवा पेंशन का लाभ मिलता था। इन दोनों महिलाओं का आरोप है कि सचिव ने घर बैठे मनमाने तरीके से उनकी पेंशन का सत्यापन कर उन्हें मृत दिखाकर गलत रिपोर्ट लगाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया। इसलिए अब उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। उन्होंने जब आईजीआरएस डाला तो सचिव की कारगुजारी का पता चला तो वह दंग रह गईं।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद वह ब्लॉक मुख्यालय से लेकर विकास भवन तक सक्षम अधिकारियों के पास अपने जीवित होने का प्रमाणपत्र लेकर चक्कर काट रही हैं। लेकिन, उनकी कोई सुन नहीं रहा। बृहस्पतिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री, डीएम अखंड प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी से इस आशय की शिकायत कर अपनी पेंशन दोबारा बहाल कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



कोट
उक्त दोनों विधवाओं की पेंशन का यह प्रकरण पुराना है। उस समय जगजीत शर्मा उस गांव में सचिव के पद पर तैनात थे। क्लस्टर लगने के बाद यह गांव उन्हें मिला है। जहां तक इस प्रकरण के विषय में मुझे जानकारी है, दोनों महिलाओं ने पेंशन कटने के बाद काफी प्रयास किया। बीच में करीब दो माह उन्हें पेंशन मिली। उसके बाद पुराना रिकॉर्ड को आधार बनाकर पेंशन शायद ऊपर से फिर कट गई है। मामले में उच्च अधिकारियों का जो निर्देश मिलेगा या उनके स्तर से जो भी सहयोग होगा, करके पेंशन दोबारा दिलाने का कार्य किया जाएगा।
-मनीष चंद गौतम, सचिव, कौला छापर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें