फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फार्मासिस्ट से दुर्व्यवहार की जांच के लिए कमेटी गठित

Mon, 25 Aug 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में पर्ची काउंटर के पास तीन दिन पहले सुरक्षा कर्मी द्वारा भाटपाररानी पीएचसी के फार्मासिस्ट के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने सोमवार को जांच टीम गठित कर दी है। पीड़ित और संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने शिकायत की थी। पीड़ित फार्मासिस्ट दीपक सैनी ने कहा है कि वह शुक्रवार को दो बच्चों के टेढ़े-मेढ़े पैरा का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज के नए भवन में पहुंचे। उन्होंने पर्ची काउंटर के पास सुरक्षा कर्मी से कमरा नंबर 19 के बारे में पूछा। इस पर सुरक्षा कर्मी नाराज हो गया और अपशब्द बाेलते हुए हाथ उठा दिया। उधर, घटना को लेकर संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों में नाराजगी है। संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ मल्ल ने एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत फार्मासिस् के साथ दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें