फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

सलेमपुर। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मामला लार नगर के चनुकी मोड़ का है।
यहां के भीम साहनी घर पर पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, रोज की तरह काम पर जाने की बात कह घर से निकला। कुछ देर बाद शराब पीकर लौट आया। पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया। इससे नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लार लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के वार्ड में ही उसने दम तोड़ दिया। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की मौत भी दो वर्ष पूर्व जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बदहवास होकर गिर पड़ी। मौजूद लोग उन्हें संभाल रहे थे। बेटे की मौत के बाद मां दहाड़े मार कर रो रही थी। घटना के बाद से भीम साहनी की मां व पत्नी बदहवास थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें