फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मेडिकल कॉलेज में जांच कमेटी ने सुना शिकायकर्ता का पक्ष

Tue, 21 Feb 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार और डॉक्टर के बीच विवाद का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज के तीमारदार और डॉक्टर के बीच 13 दिन पहले हुए विवाद के मामले में सोमवार को शिकायतकर्ता का भी पक्ष सुना गया। जांच कमेटी जल्द रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती भटनी थाना क्षेत्र के महुरांव गांव निवासी रामनरेश राय 75 वर्ष के पुत्र मृत्युंजय कुमार राय से एक डॉक्टर से सात फरवरी को विवाद हो गया था। शिकायकर्ता का आरोप था कि बार-बार डस्टबिन मांगने पर डॉक्टर भड़क गए और गार्ड को बुलाकर धक्का देते हुए गलियारे में मारा-पीटा और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अस्पताल से बाहर कर दिया गया। वहीं, जूनियर रेजिडेंट ने भी शिकायती पत्र में वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार के नशे में महिला स्टाफ के साथ अभद्र बर्ताव करने, उनसे उलझने तथा डॉक्टर के मना करने पर धमकी देते हुए अपशब्द कहने तथा कुर्सी से धक्का देकर गिराने आदि आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी के सदस्य एसीएमओ डॉ. विनय पांडेय, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. अजीत पाल, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. बबिता कपूर के सामने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना पक्ष रख दिया था, जबकि शिकायतकर्ता नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद शिकायतकर्ता मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन पहुंचा, जहां कमेटी के सदस्यों ने उसका भी पक्ष सुना। जल्द रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि जांच कमेटी के समक्ष शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष रखा है। अब कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें