फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक से टक्कर, डीसीएम चालक घायल

Thu, 14 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सुभाष चौक पर बुधवार की सुबह सलेमपुर की ओर से गोरखपुर जा रहा डीसीएम सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बिहार का रहने वाला डीसीएम चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और जेसीबी से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे करवाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें