फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइक में टक्कर, एक युवक की मौत

Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। लार पिंडी मार्ग पर कोहरा गांव के समीप आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत हो गयी। इसमें एक की मौत हो गई। लार थाना क्षेत्र के जमासड़ा गांव निवासी धुरेंद्र (30) पुत्र कन्हैया शुक्रवार को बाइक से लार से अपने गांव वापस जा रहा था। उसी समय कस्बा के घारी वार्ड निवासी अंकुल गोंड़ (25) पुत्र लालजी गोंड़ बाइक से पिण्डी की तरफ से वापस अपने घर लौट रहा था। वह अभी पिण्डी मार्ग पर कोहरा गांव के सामने पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गयी। इसमें अंकुल सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस सड़क हादसे में धुरेंद्र को हल्की छोटे आई थीं। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी लार पहुंचाया था। जहां इलाज के बाद अंकुल गोंड की स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां से डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर दिया। इलाज के दौरान शनिवार को अंकुल गोंड की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। माता बिमला देवी, पत्नी कनक देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुल का डेढ़ वर्ष की एक बेटी आरूषी है। अंकुल तीन भाई लक्ष्मण, शेरू व दो बहन उर्मिला व रानी में सबसे छोटा था। घर पर रह कर मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें