फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षकों की मांगों के सामने झुका कालेज प्रशासन, ब्रम्हानंद सिंह फिर बने प्राचार्य

Sun, 29 Sep 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। चार दिन से कालेज के मुख्य गेट के सामने पूर्व प्राचार्य को बहाल करने की मांग को लेकर धरना दे रहे शिक्षकों की मांग शनिवार को मान ली गई। प्रबंधक की संस्तुति पर क्षेत्रीय उच्च अधिकारी गोरखपुर डॉ. अश्विनी मिश्र ने ब्रम्हानंद सिंह को पुनः प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

स्वामी देवानंद पीजी कालेज मठ के प्राचार्य ब्रम्हानंद सिंह ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए छह सितंबर को प्रबंधक स्वामी अभयानंद गिरी के समक्ष इस्तीफा दिया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद कालेज का प्राचार्य बीएड विभाग के डॉ. धीरज कुमार पांडेय घोषित कर दिया गया। सोमवार को कॉलेज में धीरज के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। उन्हें प्राचार्य की कुर्सी पर बैठाने की तैयारी चल रही थी। इस बात की जानकारी जैसे ही अन्य शिक्षकों को हुई तो उन पर अनुशासनहीनता और वरिष्ठता क्रम में नहीं होने का आरोप लगा प्राचार्य कक्ष में धरना पर बैठ गए। उन्हें प्राचार्य पद से हटाए जाने की मांग करने लगे। माहौल को देखते हुए उस दिन स्वागत कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। उसी दिन से शिक्षक ब्रम्हानंद सिंह का इस्तीफा रद कर दोबारा प्राचार्य बनाने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। जिससे छात्रों का पठन पाठन का कार्य बाधित था। बढ़ते मामले को देखते हुए कालेज के प्रबंधक स्वामी अभयानंद गिरी ने शनिवार को दोबारा ब्रम्हानंद सिंह को प्राचार्य बनाए जाने की संस्तुति दी। इस दौरान डॉ. अश्वनी मिश्र ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग कालेज के उत्थान के लिए प्रयासरत रहें। आपस में मतभेद न रखे। यह एक परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें