फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भोर और रात में ठंड, दिन में धूप दे रही राहत

Sat, 23 Dec 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज में चौराहे पर कागज आदि जलाकर ठंड दूर करते लोग
विज्ञापन
चिह्नित जगहों पर नगरपालिका अब तक नहीं कर पाई अलाव का इंतजाम
विज्ञापन


देवरिया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते भोर और रात में ठंड बढ़ गई है। लेकिन दिन में धूप के चलते लोग राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, शहर के रामलीला मैदान रोड एवं महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। यहां आकर लोग अपनी पसंद व क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक नगरपालिका की ओर से ओर से अब भी सभी जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। ईओ रोहित सिंह ने शुक्रवार को बताया कि लकड़ी का इंतजाम नहीं होने से हर जगह अलाव जलवा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। बरहज में भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। सुबह-शाम चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर लोग कागज, टायर आदि जलाकर ठंड दूर करते देखे जा रहे हैं। नगर के अलावा भलुअनी, मगहरा, करुअना, सोनाड़ी, वीरपुर मिश्र, गड़ेर, करुअना, पैना, कपरवार, देवपार, बरांव आदि जगहों पर अलाव का कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि कुछ जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शेष जगहों का चिन्हांकन कराने के साथ कंबल वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें