फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीओ ने बरहज थाने का किया मुआयना, दिए निर्देश

Thu, 25 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से तैयारी में जुटे थे कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय थाना परिसर में बृहस्पतिवार को सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने मुआयना किया। जहां उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण, बाहर घूम रहे वांछितों की गिरफ्तारी आदि के बारे में जानकारी लिया। जबकि बीट आरक्षियों को हिदायत दिया। मुआयना को लेकर थाने में सुबह से ही तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब तीन बजे सीओ बरहज थाने में पहुंचे। उन्होंने गारद की सलामी लेने के बाद परिसर, बैरक, मालखाना, कार्यालय, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से असलहा चलाने आदि के बारे में सघनता से पूछताछ किया। क्राइम, आगंतुक, ड्यूटी रजिस्टर के अलावा एचएस आदि के बारे में पड़ताल किया। उन्होंने लंबित मामलों के निपटारा करने को कहा। घटनाओं को रोकने के लिए बीट आरक्षियों से अपने हलके में लोगों से संपर्क में रहने के साथ वांछित प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने की हिदायत दिया। जबकि ड्रेस कोड, खड़े होने की शैली आदि के बारीकी पर भी नजर रखा। मौके पर इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी, एसआई सदानंद यादव, शेषनाथ कन्नौजिया, जितेंद्र कुमार, विजय मिश्र, मन्सोक कुमार, आशीष यादव, सोनित शर्मा, मुन्ना खरवार, प्रिया सिंह, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें