फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएमओ ने किया सीएचसी- पीएचसी का निरीक्षण

Sun, 06 Jul 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। सीएमओ ने शनिवार की दोपहर बाद लार सीएचसी और भागलपुर पीएचसी का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान एक डाॅक्टर सहित दस स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। करीब दो घंटे के निरीक्षण के दौरान हड़कंप मचा रहा। पीएचसी में गंदगी देख भड़क गए और संबंधित को फटकार लगाई सीएमओ डॉॅ अनिल कुमार गुप्ता तीन बजे लार सीएचसी पहुंचे। सबसे पहले एमसीएच विंग, डिलेवरी कक्ष की साफ- सफाई का निरीक्षण किया। प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। जिस पर महिलाओं ने बताया कि मानक के अनुरूप नियमित भोजन मिलता है। चिकित्साधीक्षक डॉ. बीवी सिंह से प्रसव से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शनिवार को छह प्रसव हुआ है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। यहां से पुराने ओपीडी भवन पहुंच एक-एक वार्डों को देखा। वहीं बगल में स्थित बीपीएमयू के लैब में पहुंच कर जांचों के बारे में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें