फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कल आएंगे सीएम योगी, देंगे विकास की सौगात

Sat, 09 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भाजपा जिलाध्यक्ष, डीएम और एसपी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को देवरिया आएंगे। सीएम चीनी मिल मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह करीब 600 करोड़ रुपये की 670 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच बनाया जा रहा है। पंडाल लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, दिनेश शुक्ला, राजेश मिश्रा, गुड्डू सिंह, अभिषेक राय, विजय पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें