फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 24 को बरहज और गढ़रामपुर आएंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा, दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/तरकुलवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मई को बरहज के एसके इंटर काॅलेज मैदान और गढ़रामपुर के नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुरगढ़ के प्रांगण में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बरहज में मंगलवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने सुरक्षा-व्यवस्था का हाल जाना। साथ ही बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में हेलीपैड की जगह देखा। जबकि सुरक्षा इंतजामात के बारे में जानकारी ली। दोपहर में डीएम और एसपी लाव-लश्कर के साथ एसके इंटर काॅलेज के मैदान में पहुंचे। जहां अधिकारियों ने खेल मैदान में होने वाली जनसभा स्थली और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आगमन और जुटने वाली भीड़ को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उधर, तरकुलवा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नगर पंचायत सभागार में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सीएम के आगमन की तैयारियां कीं। साथा ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें