फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 11वीं के छात्र की चाकू से घोंप कर हत्या, शरीर पर थे तीन-चार जगह गहरे निशान- सनसनी

Wed, 31 Jul 2024 06:36 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहरा के भलुअनी और बरहज थाना के सटे बार्डर स्थित करौंदी मोड़ पर बुधवार को पड़री गुरुराव निवासी और 11वीं के छात्र आदर्श गुप्त (16) को मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आदर्श खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। आनन फानन में लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आदर्श के शरीर पर तीन से चार जगह गहरे जख्म के निशान थे। घटना की वजह लोग स्कूल का विवाद बता रहे हैं। पड़री गुरुराव गांव निवासी आदर्श गुप्त कसिली के यमुना मठ स्कूल में 11वीं के छात्र हैं। लोगों के अनुसार, वह रोज की भांति पढ़ने स्कूल जा रहे थे।

जहां रास्ते में भोसिमपुर गांव के निकट स्कूल के ही कुछ मनबढ़ युवक उन्हें घेर लिए। लेकिन, गांव के लोगों के आ जाने के कारण सभी भाग लिए। बताया जा रहा है कि विवाद हो जाने के कारण आदर्श कुछ छात्रों के साथ वापस गांव लौट लिए।
विज्ञापन


रास्ते में जाते समय करौंदी मोड़ पर पहले से घात लगाए मनबढ़ों ने उन पर चाकू वे वार कर दिया। आदर्श की हुई हत्या को लोग स्कूल में हुए विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। आदर्श के मौत की जानकारी होने पर मां सूचना मिलते ही मौके पर भलुअनी और बरहज थाने की पुलिस पहुंच गई।

घटना की जानकारी होने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य संकलन किया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि चाकूबाजी की घटना के बाद तीन टीमों का गठन कर दिया गया। साथियों ने चाकू मारा है। परिजन अगर तहरीर देते है मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें