फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट से दसवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट से दसवीं के छात्र की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव में मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आए दसवीं के छात्र की बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बतरौली पांडेय रेलवे ढाले के पास हुई।
उधर, सुबह ही घर से मौसेरी बहन की डोली उठी, जिसके कुछ घंटों बाद ही हादसे में सन्नी की जान चली गई। घटना के बाद दोनों परिवार सदमे में हैं। पल भर में ही खुशी के माहौल में मातम छा गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बासपार बाजार निवासी सन्नी गोंड खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव में मौसी कमलावती देवी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। बुधवार को उनकी मौसेरी बहन की बरात आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह विदाई हुई। बताया जा रहा है कि सन्नी विदाई के बाद बतरौली पांडेय रेलवे ढाले की तरफ नित्यक्रिया के लिए गए थे। इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार के लोग विलाप करने लगे। एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की गई है। ट्रेन की चपेट में आने से सन्नी के मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें