फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोइलगढ़हा में चुनावी रंजिश में मारपीट

Mon, 07 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हिंदी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रधान पद चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होने के बाद गांवों में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार की सुबह कोइलगढ़हा गांव में प्रधान पद के दावेदारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों तरफ के आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।गांव में ध्यानचंद निषाद और रामानंद यादव अलग -अलग प्रधान पद प्रत्याशी के प्रचार में लगे थे। मतदान के दिन कहासुनी की बात को लेकर रविवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें ध्यानचंद, सुनील, जितेंद्र और दूसरे तरफ के रामानंद, रामबदन और सुरेश घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ध्यानचंद और रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने दोनों तरफ के आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी रामअशीष यादव ने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। चुनाव को लेकर बवाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें