फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पैमाइश करने गई राजस्व टीम से झड़प, दो आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी राजस्व टीम, सह खातेदारों ने बिना जमीन का बंटवारा किए बैनामा कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को समाधान दिवस के बाद एसडीएम सदर के आदेश पर एक जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम से कुछ लोग उलझ गए। आरोप है कि वे लोग राजस्व कर्मियों से मारपीट करने लगे। इसमें एक लेखपाल चोटिल हो गए। नायब तहसीलदार और पुलिस बल के सामने मारपीट से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में शामिल दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तरकुलवा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी दामोदर दुबे ने अपनी जमीन थाना क्षेत्र के कौलाचक गांव के प्रधान अबरार अहमद को कुछ माह पहले बैनामा कर दिया था। इस मामले में सह खातेदार उपेंद्र दुबे, धर्मेंद्र दूबे समेत पांच लोग बिना जमीन का बंटवारा किए अपने हिसाब से जमीन की रजिस्ट्री करवाने का आरोप लगा रहे हैं। पांच दिन पूर्व बैनामे की जमीन देखने गए अबरार अहमद पर कुछ लोगों ने हमला कर उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। बैनामे की जमीन की पैमाइश कर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर अबरार अहमद ने एसडीएम सदर को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर जमीन की पैमाइश का निर्देश दिया था। शनिवार को समाधान दिवस के बाद राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करने मौके पर पहुंच गई। यह देखकर दूसरा पक्ष उग्र हो गया। वे लोग हलका लेखपाल से उलझ गए। आरोप है कि लोग झड़प व मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने वालों में धर्मेंद्र दुबे व योगेंद्र दुबे को थाने लेकर आई और शांति भंग में चालान कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पैमाइश करने गई राजस्व टीम से दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें