फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अश्लील गाना बजाने पर दो पक्षों में मारपीट

Thu, 17 Apr 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। अश्लील गाना बजाने पर मंगलवार की देर शाम दो पटीदारों के बीच मारपीट हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों को सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बंजरिया गांव निवासी शमशुल के घर दो अप्रैल को शादी समारोह है। उनके परिवार के लोग मंगलवार की रात अश्लील गाना बजा रहे थे। जब इसका विरोध उनके पटीदार इस्लाम ने किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होते-होते मारपीट हो गई। एक पक्ष के इस्लाम व राजू तथा दूसरे पक्ष के शमशुल व भोला गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें