फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहर्रम के सातवीं के जुलूस में दो अखाड़ादारों में झड़प

Fri, 28 Jul 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। जिले के अति संवेदनशील कस्बा लार में बुधवार की देर शाम मोहर्रम के सातवीं के जुलूस के दौरान पूरब मोहल्ला और खीरी मोहल्ला के अखाड़ों के कुछ युवकों के बीच पुरानी रंजिश में झड़प हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के विरोध में नारेबाजी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने परंपरा को तोड़ते हुए अलग-अलग केले काटे।
विज्ञापन

कस्बा लार में बुधवार की देर शाम मोहर्रम के सातवीं का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान पूरब मोहल्ला और खीरी मोहल्ला के अखाड़ों के कुछ युवकों के बीच पुरानी रंजिश में झड़प हो गई। मामला बढ़ते देख नगर पंचायत लार के चेयरमैन मूसा रजा लारी अखाड़ा वालों को समझाने लगे। इसपर पूरब मोहल्ला के अखाड़ेदारों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि चेयरमैन अपने मोहल्ले का पक्ष ले रहे हैं। इस बीच कुछ युवकों ने अध्यक्ष के खिलाफ नारे भी लगाए। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन जुलूस में अधिक संख्या देखकर बैकफुट पर रही। आपस में कहासुनी करने के बाद कस्बा लार के पुलिस चौकी पर पारंपरिक रूप से केला काटने की जो रस्म होती है वह टूट गई। हर वर्ष सभी मिलकर एक ही बार केला काटते थे, लेकिन विवाद होने के कारण दोनों अखाड़े के लोगों ने अलग-अलग केला काटा। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। नगर के चौकी प्रभारी कुंदन पटेल ने कहा कि दो पक्षों में झड़प के बाद पूरब मुहल्ला के अखाड़ादारों ने सातवीं के जुलूस में परंपरागत रूप से केला काटने की रस्म को पुलिस चौकी के सामने अलग रूप से निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें