फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़े में बदला समारोह: जयमाल स्टेज पर चढ़ने के लिए आपस में भिड़े घराती-बराती, पुलिस ने करवाई शादी

Sat, 10 Dec 2022 01:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

रामपुर कारखाना धूस से बरात स्थानीय थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव पहुंची। द्वारपूजा के बाद बरातियों ने जलपान भी कर लिया। जलपान के बाद जयमाला की तैयारी शुरू हो गई। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंच गए। इसी दौरान जयमाल स्टेज पर चढ़ने को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में जयमाल स्टेज पर चढ़ने को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दूल्हे की बहन और मामा समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर शादी संपन्न कराई। हालांकि, बिना दुल्हन के ही बरात वापस हो गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात रामपुर कारखाना धूस से बरात स्थानीय थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव पहुंची। द्वारपूजा के बाद बरातियों ने जलपान भी कर लिया। जलपान के बाद जयमाला की तैयारी शुरू हो गई। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंच गए। इसी दौरान जयमाल स्टेज पर चढ़ने को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नोकझोंक के बाद नशे में धुत दोनों पक्षों के कुछ युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर कुछ युवक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना में दूल्हे की बहन और मामा एवं रामपुर कारखाना के एक भाजपा बूथ अध्यक्ष को गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी नेता जितेश पांडेय माधवपुर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। तीनों घायलों को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष शादी की बात से इन्कार करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और अपनी मौजूदगी में जयमाल और विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया।

रामेश्वर वार्ड में भी घराती-बराती में हुई मारपीट
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम से एक बरात बृहस्पतिवार की रात नगर पंचायत रामपुर कारखाना के रामेश्वर वार्ड में आई थी। जलपान और भोजन के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दूल्हे के भाई को गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें