फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान से दो लाख रुपये, तीन लाख की शराब चोरी का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान से दो लाख रुपये, तीन लाख की शराब चोरी का दावा
विज्ञापन

गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के सुदामा चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर बुधवार की रात दुकान में रखे दो लाख रुपये और तीन लाख रुपये की अंग्रेजी शराब चोरी हो गई। चोर पकड़े जाने के डर से दुकान में लगा सीसी कैमरा और अन्य सामान भी लेकर चले गए। अनुज्ञापी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। गौरी बाजार कस्बा निवासी पवन जायसवाल की सुदामा चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कुशीनगर जनपद के तमकुही रोड निवासी सेल्समैन सुरेंद्र गुप्ता देर रात दुकान बंद कर बगल के कमरे में सोने चले गए थे। इसी दौरान चोर अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। दुकान के अंदर रखी लगभग तीन लाख रुपये की 50 पेटी अंग्रेजी शराब, काउंटर में रखे दो दिनों की बिक्री के करीब दो लाख रुपये, इनवर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा आदि चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी सेल्समैन सुरेंद्र गुप्ता को हुई है। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें