फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीआईएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 16 Feb 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। सकरापार गांव में छुट्टी आए सीआईएसएफ जवान की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान की तैनाती इन दिनों जम्मू कश्मीर में थी। घर में जरूरी काम और रिश्तेदारी में शादी समारोह में शरीक होने छुट्टी आए थे। भटनी के सकरापार गांव निवासी दिग्पाल यादव ( 40) सीआईएसएफ में कार्यरत थे। इन दिनों उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। परिवार में जरूरी काम और रिश्तेदारी में शादी समारोह होने के चलते वह छुट्टी पर घर आए थे। रविवार की शाम शौच के लिए वह बाथरूम में गए। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्ज होने लगा। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि छुट्टी पर आए जवान के मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें