फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय और कृषि भूमि के सर्किल रेट में तर्कसंगत वृद्धि की जाए : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने स्टैंप एवं निबंधन कार्य की समीक्षा की
विज्ञापन

कहा, आवासीय दरों में किसी भी दशा में 20% से अधिक वृद्धि नहीं और कृषि भूमि में भी 5% अधिकतम वृद्धि होनी चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज कलक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में स्टैंप एवं निबंधन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवासीय एवं कृषि भूमि के सर्किल रेट में तर्कसंगत वृद्धि की जाए। इस संबंध में जन सामान्य से प्रत्यावेदन प्राप्त कर उसका नियमानुसार निस्तारण करने के उपरांत ही सर्किल रेट में वृद्धि को लागू किया जाए। साथ ही कहा कि मूल्यांकन सूची में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया जाए। आवासीय दरों में किसी भी दशा में 20% से अधिक वृद्धि नहीं होनी चाहिए तथा कृषि भूमि में भी 5% अधिकतम वृद्धि होनी चाहिए। सर्किल रेट में बढ़ोतरी संबंधी प्रस्तावों पर लोगों का प्रत्यावेदन अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए और उसके निस्तारण के पश्चात ही नई दर लागू की जाए।
एआईजी स्टैंप पंकज सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में गत चार वर्ष से सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। गत सर्किल दर का निर्धारण 13 अगस्त 2020 को किया गया था जो वर्तमान में भी प्रचलित है। जबकि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्टांप ड्यूटी से आय का लक्ष्य बढ़ाकर 34700 लाख रुपये रखा गया है। लक्ष्य के अनुरूप गत चार वर्ष में सर्किल दर में वृद्धि न होने के कारण वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल लक्ष्य का 70.74% ही प्राप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जनपद में 6 नगर पंचायत हेतिमपुर, तरकुलवा, बैतालपुर, पथरदेवा, मदनपुर एवं भलुअनी का गठन किया गया है। इन नवगठित नगर पंचायतों एवं आसपास के ग्रामों में प्लॉटों के मूल्य में सर्किल रेट से ज्यादा वृद्धि हुई है। देवरिया नगर पालिका की सीमा क्षेत्र का विस्तार किया गया है और 19 ग्राम पूर्ण रूप से सम्मिलित हुए हैं, जिससे इन गांवों के बाजार मूल्य में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनपद के सभी तहसीलों में नगरीय, अर्द्ध नगरीय एवं विकासशील ग्रामों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे आवासीय गतिविधियों में तेजी से विस्तार हो रहा है। जनपद देवरिया के मूल्यांकन सूची में आवासीय दरें वास्तविक दरों से कम है, इसलिए मूल्यांकन सूची में वृद्धि अति आवश्यक है। समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, सीआरओ जेआर चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें