फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। स्थानीय पुलिस ने तीन चोरों को तीन चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सामान और नगद रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

राजेश जायसवाल की मईल चौराहा पर किराने की दुकान व पूर्व प्रधान अजीत मिश्र के हार्डवेयर व सप्लायर की दुकान में एक सप्ताह पहले चोरी हुई थी। शुक्रवार को मईल पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल तीन चोर चोरी की बाइक को लेकर बरहज से मईल चौराहा होते हुए बिहार में बेचने जा रहे हैं। इसके बाद प्रभारी एसओ दुर्गा प्रसाद पांडेय ने पिपराबांध पुल के पास वाहन चेकिंग करने लगे। इसी बीच वहां से गुजरे तीन चोरों को निशानदेही पर पुलिस ने पकड़ लिया। इनकी पहचान सलेमपुर कोतवाली के भरौली वार्ड नंबर 1 निवासी अक्षय कुमार, बरहज थाना क्षेत्र के भैदवा निवासी अजय कुमार व बैदवा गांव के छोटेलाल ने तीनों बाइक चोरी की होने की बात कबूल की। मईल में चोरी की घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है।थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि तीनों चोरों के पास से तीन चोरी की बाइक व मईल चौराहा पर हुई चोरी की नगद रुपये, पान मसाला और सिगरेट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें