मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के नदौली गांव में रविवार की देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मेहरौना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने घायल को सीएचसी लार पहुंचाया। पीड़ित रामप्रताप यादव ने लार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मेहरौना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद