देसही देवरिया। पिपरा दौलाकदम चौराहा पर शनिवार की देर शाम कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने मासूम बच्चे सहित बीच सड़क गिरे दंपती की मदद की। जानकारी के अनुसार, महुआडीह क्षेत्र के पिपरादौला कदम चौराहा स्थित नहर के पुल पर शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे हेतिमपुर की तरफ से आ रही कार और सामने से आ रही बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार मासूम बच्चे के साथ दंपती बीच सड़क पर गिर गए। संयोग अच्छा रहा कि उस समय कोई वाहन नहीं आया। सूचना पर स्थानीय चौकी की पुलिस पहुंची। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि कार व बाइक को थाने लाया गया है। संवाद