भटनी। पयासी गांव निवासी करन यादव (25) का शव बृहस्पतिवार को दुबई से गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। पहले से ही गम में डूबे परिजन शव देखकर बेसुध हो गए। पिता राजित यादव, मां, पत्नी और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने करन की मौत की असली वजह जानने के लिए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह सामान्य मृत्यु नहीं लग रही। पूरी घटना की गहराई से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि विदेश से शव पहुंचने की जानकारी मिली थी। संवाद