फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से बालक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्प दंश से बालक की मौत, कोहराम
विज्ञापन

कपरवार। स्थानीय गांव के विनोबापुरी मोहल्ले में विषैले सर्प के डसने से प्रियांशु यादव (09) पुत्र संजय यादव की मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया।
कपरवार विनोबापुरी निवासी संजय की दो संतानों में सबसे छोटा प्रियांशु था। परिजनों का कहना है कि वह घर के कुछ बच्चों के साथ रविवार की दोपहर कमरे में खेल रहा था। इसी बीच विषैले सर्प ने उसे डस लिया। लोग बता रहे हैं कि सर्प ने उसके शरीर पर कई जगह डसा था। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे झांड़फूंक के लिए बांकी ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक देख दोहरीघाट और अमवां के सती माई भी ले गए। प्रियांशु की मौत से घर में रोना-पीटना मच गया। उसके पिता संजय विदेश हैं और गांव के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें