फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: पिता के हाथ से मासूम को छिनकर दीवार से सिर लड़ाया, मौत

Mon, 17 Oct 2022 11:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

राजन जायसवाल सुबह करीब साढ़े नौ बजे डेढ़ साल के पुत्र कान्हा की तबियत खराब होने पर गोद में लेकर इलाज के लिए घर से निकले थे। घर के पास सड़क पर पानी भरा हुआ था। इस पर बगल के रास्ते पर चली दीवार को पार कर जा रहे थे। इसी दौरान दीवार खड़ी करने वाले एक व्यक्ति का राजन से विवाद हो गया।
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद गोद में लेकर रोती मां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया शहर के साकेतनगर पूर्वी मोहल्ले में सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद में एक मासूम की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने पिता के हाथों से मासूम को छिनकर दीवार से सिर लड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के साकेत नगर मोहल्ला निवासी राजन जायसवाल सुबह करीब साढ़े नौ बजे डेढ़ साल के पुत्र कान्हा की तबियत खराब होने पर गोद में लेकर इलाज के लिए घर से निकले थे। घर के पास सड़क पर पानी भरा हुआ था। इस पर बगल के रास्ते पर चली दीवार को पार कर जा रहे थे।

इसी दौरान दीवार खड़ी करने वाले एक व्यक्ति का राजन से विवाद हो गया। दोनों लोगों के बीच कहासुनी होने लगी और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप हैं कि उसने कान्हा को हाथ से छिन लिया और दीवार से उसके सिर को लड़ा दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन


घायल पुत्र को लेकर पिता जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कोतवाल मृत्युजंय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें