भटनी। गांधी चौक वार्ड के करीब दस घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार दौड़ रहा है। पीड़ित लोग करीब दो सालों से विभाग का चक्कर लगाकर पोल और तार को सड़क के किनारे से ले जाने की मांग कर रहे है। पर, विद्युत निगम हर बार सिर्फ आश्वासन दे रहा है। इससे परेशान होकर लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर अपनी पीड़ा बयां की है।
वार्ड के प्रमोद कुमार शर्मा, गुड्डू अंसारी, तेज बहादुर, सतीश चंद श्रीवास्तव, गुलाब ठाकुर ने बताया कि गर्मियों में अक्सर हाईटेंशन तार टूटकर मकान पर गिर जाता है। इससे दुर्घटना होने का डर बना रहता है। उन्होंने बताया कि एक साल पूर्व इसी वार्ड के एक युवक की विद्युत चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद विभाग सुनने को तैयार नही है। पीड़ित ने जिलाधिकारी, एसडीएम से भी कई बार शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है। नगर पंचायत चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने बताया कि अधीक्षण अभियंता देवरिया को पत्र भेज आबादी के बीच से हाईटेंशन तार हटा कर साइड से ले जाने की मांग की गई है।