फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्यमंत्री ने जिले की सात स्टाफ नर्स को लखनऊ में दिया नियुक्ति पत्र

Wed, 06 Dec 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री बोले-परिवार के सदस्यों की तरह करें मरीजों की सेवा
विज्ञापन


देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के लेक्चर थिएटर नंबर एक में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ के लोकभवन के बेसमेट हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने देवरिया मेडिकल कॉलेज के लिए 28 स्टॉफ नर्स को नियुक्ति पत्र दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है । भाजपा सरकार में नियुक्तियों में पारदर्शीता बरती जा रही है। चयनित अभ्यर्थी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें। स्टॉफ नर्सों को मरीजों का दर्द दूर करना होगा। उनकी परिवार के सदस्य की तरह सेवा और ईमानदारी से कार्य करें। सदर विधायक ने कहा कि चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भगवान के दूसरे रूप होते हैं। आप सभी मरीजों और तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में जिले में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ी हैं। चयनित स्टाफ नर्स मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में मरीजों की पूरे मनोयोग से सेवा करें। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य ने राज्यमंत्री, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने सदर विधायक व कुलभूषण दूबे ने भाजपा जिलाध्यक्ष को तुलसी का पौधा भेंट किया। इस दौरान डॉ. अजीत पाल, डॉ. जमाल हैदर, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सिराजुद्दीन, माया श्रीवास्तव, योगेंद्र तिवारी, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें