फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटी गंडक में डूबा बालक, माैत

Sat, 25 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के पयासी स्थित छोटी गंडक में नहाने के दौरान डूबने से शुक्रवार को एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो बालकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। भटनी थाना क्षेत्र के पयासी खटीक टोला निवासी तीन बालक गांव के पास छोटी गंडक के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान गर्मी से निजात पाने को तीनों छोटी गंडक में नहाने लगे। दो बालक डूबने लगे। दोस्तों को डूबता देख रौनक खटीक (12) उन्हें बचाने पहुंच गया। शोर सुनकर स्थानीय लीग भी पहुंच गए। लोगों ने रौनक के दोस्तों को बचा लिया, लेकिन दोस्तों को बचाने के दौरान रौनक छोटी गंडक में डूब गया। लोग उसे निकाल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने रौनक को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें