फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार में मतदान के दिन बॉर्डर पर होती रही चेकिंग

Sun, 26 May 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भाटपार रानी। बिहार में शनिवार को मतदान के दिन बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग होती रही। आम लोगों को अपने गंतव्य को चेकिंग के बाद ही गुजरना पड़ रहा था। भवानी छापर बॉर्डर पर बिहार सिवान नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कोठी में एसएसटी रंजीत कुमार के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल कल्याणी, खुशबू, नागेंद्र यादव द्वारा आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही थी। वहीं, बिहार बॉर्डर भिगांरी बाजार पर कहीं बिहार पुलिस या वहां के मजिस्ट्रेट नहीं दिखे, लेकिन यूपी के क्षेत्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवध बिहारी लाल एसआई देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल कन्हैया चौधरी, दीपक कुमार, रामकेश यादव, राजू चौहान द्वारा चेकिंग की जा रही थी। जबकि प्रतापपुर मिल, बासोपट्टी और रामपुर बुजुर्ग में भी चेकिंग अभियान चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें