दीवानी न्यायालय परिसर में पुलिस प्रशासन ने की चेकिंग।
- फोटो : DEORIA
हापुड़ की घटना के मद्देनजर कोर्ट परिसर की परखी गई सुरक्षा
देवरिया। दीवानी न्यायालय परिसर का बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने निरीक्षण किया। हापुड़ जिले में न्यायालय परिसर में हुई फायरिंग की घटना के मद्देनजर अधिकारियों ने पुलिस के साथ चप्पे-चप्पे की जांच की। सभी न्यायालयों एवं वादकारियों के लिए बने कक्षों की गहनता से पड़ताल की गई।
दोपहर दो बजे के बाद सीजेएम सूर्यकांत धर दूबे एवं एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ सिटी डॉ. श्रीयश त्रिपाठी मयफोर्स दीवानी न्यायालय परिसर में पहुंच गए। न्यायालय के सभी कक्षों, बरामदों व स्टैंड में खड़े सभी वाहनों एवं न्यायालय परिसर के तीनों प्रवेश द्वारों की सुरक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों ने जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि हापुड़ की घटना के बाद दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।