संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मार्निंग वॉकर अभियान चलाया गया। सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों ने टीम बनाकर सुबह छह से आठ बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान जनपद में 34 स्थानों पर 459 व्यक्तियों व 275 वाहनों की चेकिंग की गयी और नियमों का पालन न करने वाले 7 वाहनों का ई-चालान किया गया।