फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, चार पर केस दर्ज

Mon, 14 Oct 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों ने भी पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित पक्ष पर रुपये लेकर जमीन नहीं देने और बाद में झूठा केस दर्ज कराने की बात कही है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर कोड़रा गांव निवासी हरेराम तिवारी किसान हैं। थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रियांशु तिवारी नौकरी के लिए विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करता है। इसी दौरान भटनी इलाके के एक युवक से प्रियांशु की दोस्ती हो गई। आरोपी ने रुपये लेकर नौकरी दिलाने में मदद करने की बात कही। पीड़ित ने गांव के एक युवक की गारंटी पर आरोपी व उसके सहयोगियों के झांसे में आकर छह लाख रुपये दे दिए। करीब एक साल से ऊपर का समय बीत गया लेकिन पीड़ित परिवार को रुपये नहीं मिले। हरेराम द्वारा रुपये वापस मांगे जाने पर आरोपी पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हैं। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मंतोष विश्वकर्मा, सोनू यादव, अक्षय यादव और अखिलेश पांडेय पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इधर आरोपियों ने भी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पूर्व पीड़ित परिवार के जमीन बेचने की जानकारी मिली। संपर्क कर जमीन खरीदने के लिए छह लाख रुपये एडवांस दिया गया, लेकिन दूसरे को जमीन बेच दी गई। रुपये वापस न देना पड़े इसके लिए यह तरकीब अपनाई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें