फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर 1.88 लाख की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर के मनिकाडीह निवासी रामजन्म को विदेश भेजने के नाम पर 1.88 लाख रुपये ठग लिये गये। जालसाज ने पीड़ित को फर्जी टिकट व वीजा दे दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मनिकाडीह निवासी रामजन्म ने आरोप लगाया कि चांदपट्टी निवासी एक मुस्लिम दोस्त की ससुराल देवरिया के मदनपुर में है। उसने कहा कि मदनपुर का एक व्यक्ति बेरोजगारों को विदेश भेजता है। रामजन्म अपने मित्र के साथ देवरिया जनपद के मलटी मठिया चौराहा मदनपुर निवासी रज्जाक अहमद उर्फ रहीम से मिला। रज्जाक ने अपने भांजे पड़री भटनी निवासी मंसूर आलम उर्फ बबलू से संपर्क किया। उसने कहा कि आजाद वीजा 6 माह में मंगवा देंगे। पहले 1.10 लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने 1.10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने वीजा, मेडिकल और टिकट के नाम पर 78 हजार रुपये दो बार में फिर लिए। पीड़ित ने सारे रुपये खाते में भेजे। इसके बाद उसे वीजा दे दिया गया।
इसके बाद उसका मुंबई में मेडिकल कराया। जालसाजों ने टिकट दूसरे के नाम का दिया गया। जांच कराने पर पता चला कि मंसूर द्वारा दिया गया वीजा फर्जी है। पीड़ित ने रज्जाक से संपर्क कर रुपये की मांग की तो वह धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें