सदर सांसद शशांक मणि ने सीएचसी गौरी बाजार का निरीक्षण कर जाना स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल
टीबी मरीजों में वितरित की पोषण पोटली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/गौरीबाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार का सदर सांसद शशांक मणि ने शुक्रवार को निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. राजेश झा के साथ सांसद ने अस्पताल में रोगियों को दी जा रहीं सुविधाओं की जानकारी ली। सांसद ने पांच टीबी मरीजों को पोषण पोटली और पांच कुष्ठ रोगियों को सेल्फ केयर किट और एमसीआर फुटवियर वितरित की।
सदर सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी, भर्ती की सुविधा, ईटीसी वार्ड, एक्स-रे मशीन, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थियेटर, स्टोर रूम, मरीजों के वार्ड और प्रसव कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर खुद की बीपी की जांच कराई। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सदर सांसद ने कहा कि सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
कहा कि जांच के दौरान कोई कमी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पतालों में तैनात डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने तैनाती स्थल पर रहकर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए कहा।
उन्होंने डॉक्टर को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को कोई भी समस्या न हो उनका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में होना चाहिए।
इस दौरान एसीएमओ आरसीएच डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, एमओआईसी डॉ. बीएन गिरि, यूनिसेफ के डीएमसी अरशद जमाल, यूपीटीएसयू के जिला समन्वयक सतीश, डॉ. डब्लू पांडेय, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।