फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस की मिली भगत से जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Sat, 20 May 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। क्षेत्र के बेलवनिया उर्फ हासिम चक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस के सहयोग से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने शनिवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बरियारपुर क्षेत्र के बेलवनिया उर्फ हासिम चक गांव निवासी मेवालाल ने बताया कि गांव में उसकी आबादी की जमीन है। जिस पर वह चकबंदी से पूर्व से काबिज है। इन दिनों गांव के ही एक व्यक्ति उक्त जमीन को अपना बता रहा है। आरोपी ने पुलिस की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा भी कर लिया है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है, आरोप निराधार है। तहसील प्रशासन के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें