फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संस्कृत के उत्थान का लिया संकल्प

Mon, 18 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री बैकुंठनाथ पवहारी संस्कृत महाविद्यालय का 65वां वार्षिक अधिवेशन व राम विवाह उत्सव का आयोजन
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्री बैकुंठनाथ पवहारी संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को 65वां वार्षिक अधिवेशन व राम विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यार्थियों के मंगलाचरण से हुआ।
मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी व रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, जिप अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्कृत भाषा ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व की आत्मा है। इसे केवल पढ़ने से नहीं बल्कि उसे अपने जीवन में अनुभव करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि संस्कृत भारत का गौरव है।
विज्ञापन

सारस्वत अतिथि डॉ. विकास द्विवेदी ने कहा कि पितृ देवो भव पढ़ा जाए तो वृद्ध आश्रमों पर लगाम लग सकती है। डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुगल काल में भी सनातन संस्कृति व संस्कृत भाषा का ह्रास नहीं हुआ तो वर्तमान समय में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
डॉ. कुलदीप शुक्ल ने कहा कि संस्कृत पढ़ने व आधुनिक बनने एवं इस भाषा का आधुनिकता के साथ सामंजस्य बनाकर विश्व मंच पर उत्थान करने की जरूरत है। अंत में प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार चतुर्वेदी ने आभार जताया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनी पांडेय, डॉ. कमलेश मिश्र, अखिलेश मणि तिवारी, डॉ. हरिद्वार शुक्ल, विनय मिश्र, संपूर्णानंद मिश्र, डॉ. अजय शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जयघोष के बीच निकली राम बरात
देर शाम हाथी-घोड़े के साथ राम बरात महाविद्यालय परिसर में पहुंची। इसका द्वार पूजन सहित अन्य संस्कार कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पवहारी महाराज के दर्शन करने के लिए आस्थावानों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें