फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के विवाद में फायरिंग से अफरातफरी

Mon, 14 Aug 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित पचौहां वार्ड में सोमवार की शाम चाचा और भतीजा में जमीन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। संयोग अच्छा रहा कि गोली जमीन में धंस गई जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पचौहां वार्ड में गिरीश सिंह उर्फ मुन्ना और राघवेंद्र सिंह के बीच जमीनी विवाद है। लोगों के अनुसार वार्ड के पूरब स्थित पैतृक जमीन पर एक पक्ष की ओर से विद्यालय बनवाया जा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से बंटवारा दाखिल किया गया है। शाम करीब चार बजे जमीन पर बन रहे विद्यालय को लेकर गिरीश सिंह और राघवेंद्र सिंह के परिवार के बीच कहासुनी होने लगी। लोग जब तक कुछ समझ पाते मामला हाथापाई पर आ गया। इसी बीच फायरिंग होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि विवाद में फायरिंग होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें