खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द में पारिवारिक विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांति भंग में चालान किया है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द निवासी कन्हैया और जयप्रकाश पुत्रगण कबीर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनके घर से गिरफ्तार कर दोनों भाइयों को पारिवारिक विवाद में भारतीय न्याय संहिता के तहत शांति भंग में चालान किया है। संवाद