खुखुंदू। अमवा पांडेय गांव में विरेंद्र यादव और शंभू यादव के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चलता आ रहा है। पुलिस का कहना है शुक्रवार को इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। अमवा पांडेय गांव निवासी विरेंद्र यादव और शंभू यादव के बीच काफी लंबे समय से जमीन विवाद चलता आ रहा है। इसके लिए आए दिन दोनों पक्षों में तकरार और मारपीट होती रहती है। पुलिस का कहना है कि इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। संवाद