रुद्रपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नगर की सड़कों का चौड़ीकरण कर सुंदरीकरण कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने फतेहपुर नरसंहार के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठैलाल निगम ने बताया कि नगर में सड़कों का चौड़ीकरण नहीं होने से जाम की समस्या बनी रहती है। बस स्टेशन से इमामबाड़ा, खजुहा होते हुए आदर्श चौराहे तक जाम लगता है। मुख्य बाजार से जामुनी चौराहा होते हुए गोला तक सड़क संकरी हो गई है। इन सड़कों का चौड़ीकरण करा कर बीच में डिवाइडर लगाया जाएगा। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर कारीडोर बनाते हुए मंदिर मार्ग पर के सुंदरीकरण मंगाने की मांग की गई। नगर के कई वार्डो में जल निकासी को दूर कराने के लिए सीएम ने आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से बस परिसर के जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की गई।