फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साहब! मार भी खाया, मेरा चालान भी किया जा रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के परसिया चौबे गांव में चार दिन पूर्व रामदेव यादव और यशवंत यादव के परिवार के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने एक पक्ष से यशवंत यादव की तहरीर पर महिला सहित पांच के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से पकड़ कर थाने लाए गए रामदेव यादव ने कहा कि पड़ोसियों ने मुझे और परिवार के लोगों को मारापीटा गया और मेरा ही चालान किया जा रहा है। साहब! यह कहां का न्याय है। रामदेव ने भी तहरीर दिए जाने की बात कहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में रामदेव यादव का कहना है कि पड़ोसी छह मई को रात्रि में दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दिया। रामदेव का यह भी कहना है कि मामले में पुलिस को सूचना भी दिया गया था। लेकिन दूसरे पक्ष के यशवंत यादव की तहरीर पर पुलिस ने हमें और परिवार के रामसमुझ, अभिषेक, रामविश्वास और सोनमती पर कार्रवाई किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें