फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्र मिला, लालबत्ती जल्द

Thu, 07 Jan 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित रामप्रवेश यादव बबलू ने बृहस्पतिवार को अपना प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। इसके साथ ही जिले के प्रथम नागरिक भी बन गए। शपथग्रहण के तारीख का ऐलान जल्द होने की संभावना है। शपथग्रहण के बाद उनको लालबत्ती मिल जाएगी। समाजवादी पार्टी ने रामप्रवेश यादव बबलू को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया था। सत्ताधारी दल ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की पृष्ठभूमि भी तैयार की । जिसमें उसे सफलता भी मिली। हालात यह बनी कि प्रमुख राजनीतिक दलों को उम्मीदवार तक नहीं मिलेे। रामप्रवेश यादव ने एक जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया। इकलौते प्रत्याशी होने से उनका निर्वाचन उसी दिन तय मान लिया गया था। प्रशासनिक व्यवस्था के चलते चार जनवरी को दोपहर बाद उनके नाम का ऐलान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू बृहस्पतिवार को समर्थकों के साथ दोपहर 1.30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके पहुंचने से पूर्व जिला मजिस्ट्रेट अनिता श्रीवास्तव के न्यायालय में सपा नेता पहुंच गए थे। डीएम ने उनको विजेता का प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, भानु प्रताप सिंह चंचल, विजय रावत, मुराद अली बेग, कमला यादव, किसान नेता विनय सिंह, फहद खान, धर्मवीर गुप्त, अशोक यादव, राजेंद्र यादव, मनोज यादव, खालिद अहमद, धर्मेंद्र सोलंकी, गुडडू यादव, प्रेम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम अजय श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी वीबी राय, वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र बहादुर सिंह  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें