फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पुलिस के सिपाही ने बालक से की कुकर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार पुलिस के सिपाही ने बालक से की कुकर्म की कोशिश
विज्ञापन

गांववालों ने पकड़ा, आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम छोटी गंडक नदी के किनारे बालक से कुकर्म करने का प्रयास कर रहे एक सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोपी सिपाही की पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित के चाचा की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिहार पुलिस में कार्यरत एक सिपाही एक दस वर्षीय बालक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर छोटी गंडक नदी के किनारे सुनसान जगह पर लेकर चला गया। आरोप है कि सिपाही कुकर्म करने का प्रयास करने लगा। बालक के चिल्लाने पर खेत की तरफ से लौट रहीं महिलाओं ने आवाज सुन कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद गांव वाले चारों तरफ से घेर कर आरोपी सिपाही को पकड़ लिए और उसकी पिटाई शुरू कर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मामले में पीड़ित बालक के चाचा की तहरीर पर आरोपी सिपाही जयप्रकाश रावत के खिलाफ धारा अप्राकृतिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ दिनेश मिश्र ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें